प्रमुख स्थल

गांडीवेश्वर नाथ (शिवनगर)

📍 शिवनगर, बेनीपट्टी, मधुबनी

गांडीवेश्वर नाथ (शिवनगर)

गांडीवेश्वर नाथ मंदिर (शिवनगर), बेनीपट्टी से लगभग 12 किमी दूर, महाभारत काल का एक ऐतिहासिक स्थल है जिसे प्राचीन काल में गांगेय या गंडेश्वर कहा जाता था। मान्यता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अर्जुन का 'गांडीव' धनुष यहाँ एक विशाल शमी के पेड़ की खोह में छिपाया था। सुरक्षा के लिए नकुल ने पेड़ पर एक शव टांग दिया था ताकि दुर्गंध से कोई पास न आए। अर्जुन ने पशुपतास्त्र के लिए यहाँ शिव तपस्या की और बाद में विराटनगर युद्ध से पहले बाण मारकर 'गंगा' प्रकट की। परिसर में 8 मंदिर हैं, जिनमें 5000 ईसा पूर्व का पश्चिम मुखी गांडीवेश्वर शिवलिंग, 15 फीट नीचे स्थित अद्भुत गौरीशंकर मंदिर (अक्सर जलमग्न), काल भैरव और प्राचीन शिलालेखों वाला सूर्य मंदिर शामिल हैं। मान्यता है कि महादेव यहाँ प्रतिदिन 'सवा पहर' विराजते हैं।

योगदानकर्ता

✍️Mithilawasi Team

आपको यह भी पसंद आ सकता है